नई दिल्ली, विशेष संवाददाता।
नई दिल्ली, विशेष संवाददाता।

मौसम की मार झेलने में भारत दसवें नंबर पर

रिपोर्ट प्रभावित देशों को दो समूहों में देखती है। पहले वे हैं जिन्हें डोमिनिका, म्यांमार और होंडुरास की तरह कुछ बेहद विनाशकारी आपदाओं का सामना करना पड़ा। दूसरे वे हैं जहां फिलीपींस और भारत की तरह चरम मौसम की घटनाएं लगातार सामने आती हैं। रिपोर्ट की सह-लेखिका वेरा कुंजेल के मुताबिक जलवायु परिवर्तन दोनों ही तरह के देशों में जोखिम बढ़ा रहा है। इससे पहले कभी-कभार होने वाली असाधारण आपदाएं अब लगातार खतरा बनती जा रही हैं। ऐसे देशों के लिए चुनौती और बड़ी है, जिनके पास आपदा के बाद राहत, पुनर्निर्माण और जलवायु अनुकूलन के लिए सीमित संसाधन हैं।

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। जलवायु संकट की मार दुनिया के सभी देशों पर पड़ रही है, लेकिन इसका नुकसान सबके लिए एक जैसा नहीं है। मौसम की मार झेलने में भारत दसवें नंबर पर है।

पिछले 30 वर्षों में दुनिया भर में लू, तूफान और बाढ़ जैसी घटनाओं के कारण नौ लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। करीब 5.5 अरब लोग प्रभावित हुए और प्रत्यक्ष आर्थिक नुकसान 4.7 खरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा रहा। ये आंकड़े जर्मनी के पर्यावरण और विकास संगठन जर्मनवाच ने जारी किए हैं। यह रिपोर्ट तुर्किये में जलवायु वार्ता कॉप-31 में जारी हुई है। इसमें 1996 से 2025 तक के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस अवधि में करीब 10 हजार चरम मौसमी घटनाएं दर्ज की गईं। 1996 से 2025 के बीच चरम मौसम की घटनाओं से सबसे ज्यादा प्रभावित दस देशों की सूची में डोमिनिका पहले, म्यांमार दूसरे और होंडुरास तीसरे स्थान पर हैं। इसके बाद लीबिया, हैती, ग्रेनेडा, फिलीपींस, निकारागुआ और बहामास का स्थान है। भारत इस सूची में दसवें नंबर पर है। वहीं, 2025 में चरम मौसम की घटनाओं से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में जमैका पहले, श्रीलंका दूसरे और स्पेन तीसरे स्थान पर रहे।

दैनिक हिन्दुस्तान से साभार 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *