पर्यावरणविद व रिपोर्टर हिर्देश जोशी ने महत्वपूर्ण जानकारी व सुझाव दिए
हिंडन जल बिरादरी के “पर्यावरण संरक्षण: एक चुनौती” विषय पर आयोजित कार्यक्रम इंडिया हैबिटैट सेंटर दिल्ली में सांसद इकरा हसन जी, अर्थशास्त्री डॉ भरत झुनझुनावाला, पर्यावरणविद व रिपोर्टर हिर्देश जोशी ने महत्वपूर्ण जानकारी व सुझाव दिए।
संसद इकरा हसन ने दिल्ली एनसीआर में पर्यावरण संरक्षण योद्धाओं प्रदीप यादव,शेली अग्रवाल, ज्योति,सुरविंदर किसान, ललित त्यागी, दीपेश चौधारी और हरेंद्र चोधारी को प्रशंसनीय कार्य के लिए महात्मा गांधी साहित्य प्रदान कर समानित किया और संबोधन में कहा कि वह ख़ुद पर्यावरण संरक्षण के लिए संसद में आवाज उठा रही हैं और भविष्य में भी इस कार्य को एक साझा मंच के माध्यम से संसद के समक्ष प्रस्तुत करेंगी ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गांधीवादी रमेश शर्मा जी ने करी । कार्यक्रम में लेखक पंकज चतुर्वेदी, कृष्णपाल सिंह, प्रो.अजय कुमार नेशनल स्कूल आफ़ ड्रामा, एड. भूपेंद्र सिंह, रंगकर्मी अक्षवरनाथ श्रीवास्तव, एड हिरेन्द्रकांत शर्मा, मुकेश शर्मा, डॉ प्रतिभा कपूर, डॉ अम्बुजा जोशी, एड सारिका तुलसियान आदि उपस्थित रहे ।
मंच संचालन विक्रांत शर्मा ने किया ।