जैव विविधता पृथ्वी पर जीवन का आधार है। वनस्पतियों, वन्यजीवों, पक्षियों, जलीय जीवों और सूक्ष्म जीवों की विविधता प्रकृति के संतुलन एवं पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वर्तमान समय में वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और प्राकृतिक आवासों के विनाश के कारण जैव विविधता गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। इस विशेषांक का उद्देश्य जैव विविधता के संरक्षण, प्रकृति के प्रति जागरूकता तथा पर्यावरणीय संतुलन के महत्व को रेखांकित करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी की समृद्ध प्राकृतिक विरासत को सुरक्षित रखने का संदेश देना है।