बढ़ते प्रदूषण से जूझते बड़े शहर 1990 से आज तक का परिवर्तन और Vision-2047 का पर्यावरणीय भविष्य
बढ़ते प्रदूषण से जूझते बड़े शहर 1990 से आज तक का परिवर्तन और Vision-2047 का पर्यावरणीय भविष्य

बढ़ते प्रदूषण से जूझते बड़े शहर

1990 से आज तक का परिवर्तन और Vision-2047 का पर्यावरणीय भविष्य

अजय सहाय

1990 के दशक में भारत और दुनिया के बड़े शहरों में प्रदूषण का स्तर आज की तुलना में काफी कम था क्योंकि तब शहरी जनसंख्या कम थी, मोटर वाहनों की संख्या सीमित थी, इंडस्ट्रियल एरिया छोटे थे, कंस्ट्रक्शन बहुत कम था, कचरे का प्लास्टिक रूप इतना अधिक नहीं था और वैश्विक तापमान भी 0.5°C कम था, जिसके कारण वायु में प्रदूषकों का ट्रैपिंग आज जितना गंभीर नहीं था ।

परंतु 2000 के बाद से तेजी से शहरीकरण, करोड़ों वाहनों का बढ़ना, डीज़ल-पेट्रोल आधारित परिवहन, मल्टी-स्टोरी इमारतों का निर्माण, पक्की सड़कें, कचरे का अनियोजित प्रबंधन, थर्मल पावर प्लांट, कंस्ट्रक्शन डस्ट, ओपन बर्निंग, स्टबल बर्निंग, और ग्लोबल वार्मिंग के कारण बनने वाले ताप-फंद (Heat Trap) ने शहरों को भारी प्रदूषण संकट में धकेल दिया, जिसका सीधा प्रभाव दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, पटना, लखनऊ, हैदराबाद, चेन्नई और दुनिया के बड़े शहरों जैसे बीजिंग, शंघाई, लॉस एंजिल्स, मेक्सिको सिटी, इस्तांबुल, तेहरान, बैंकॉक और जकार्ता पर देखा जा रहा है।

WHO के अनुसार भारत के 20 बड़े शहर दुनिया के 30 सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हैं जहाँ PM2.5 का स्तर सुरक्षित सीमा (WHO—5 μg/m³) से 10 से 25 गुना अधिक है। 1990 में जहाँ दिल्ली का PM2.5 लगभग 60–80 μg/m³ रहता था वहीं आज कई दिनों में इसे 300–600 μg/m³ दर्ज किया गया है। इसी तरह मुंबई का AQI 1995 में लगभग 120–150 रहता था, जबकि आज 200–300 आम हो चुका है।

बेंगलुरु में 1990 में 5–7% ही कंक्रीट कवरेज था जबकि आज 35–40% हो चुका है जिससे Urban Heat Island प्रभाव बढ़ा है और प्रदूषक ऊपर जाने के बजाय शहर में फंसते हैं। नदियाँ और झीलें जो 1990 तक प्रदूषण को प्राकृतिक रूप से अवशोषित करती थीं, आज 60–70% सिकुड़ चुकी हैं, जैसे बेंगलुरु की 280 झीलें 1990 में थीं, अब केवल 80–90 सक्रिय बची हैं।

इसी प्रकार दिल्ली में 600 गाँव पोखर थे जिनमें 80% अब कंक्रीट में बदल गए। पेड़ों की कटाई, जमीन की अवशोषण क्षमता कम होना, वर्षा की अनियमितता, प्रदूषक गैसों का शहरों में फंसना, और ठंड के मौसम में स्मॉग की मोटी परत—इन सभी ने 1990 की तुलना में आज प्रदूषण को 3–8 गुना बढ़ा दिया है।

इन परिवर्तनों के कारण शहरों में नई-नई बीमारियाँ तेजी से सामने आई हैं जिनमें प्रमुख हैं—अस्थमा, लकवा, हार्ट अटैक, ब्रोंकाइटिस, फेफड़े का कैंसर, एलर्जी, स्ट्रोक, प्रेग्नेंसी में कम वजन वाले बच्चे, आँखों का ड्राई सिंड्रोम, मानसिक तनाव, दमा की समस्या, बच्चों में कम फेफड़े का विकास और बुजुर्गों में ऑक्सीजन की कमी। WHO के अनुसार वायु प्रदूषण से हर वर्ष लगभग 70 लाख मौतें विश्वभर में और भारत में 12–14 लाख मौतें होती हैं।

CSIR-IITM पुणे की रिपोर्ट कहती है कि प्रदूषण के कारण बच्चों के फेफड़े 20–30% तक कमजोर हो रहे हैं। यूनिसेफ़ की रिपोर्ट अनुसार भारत के 30 करोड़ बच्चे प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य जोखिम में हैं। 1990 में जहाँ बच्चों की एलर्जी की दर 5–7% थी, आज यह 25–30% तक पहुँच चुकी है। पहले Heart Attack 50–60 वर्ष आयु में होता था, आज 28–35 वर्ष के युवाओं में बढ़ गया है। ये आँकड़े बताते हैं कि प्रदूषण केवल पर्यावरण नहीं बल्कि मानव-स्वास्थ्य संकट बन चुका है।

तकनीकी और प्राकृतिक माध्यम दोनों से इस संकट का समाधान संभव है। तकनीकी पक्ष में—IIT मद्रास, IIT दिल्ली, IIT कानपुर, NEERI, CSIR, और अंतरराष्ट्रीय संस्थान जैसे MIT, Stanford सहित कई शोध संस्थान ऐसे उपकरण और तकनीकें विकसित कर रहे हैं जो शहरों की हवा को शुद्ध कर सकें। IIT मद्रास की NERO मशीन PM2.5 को 90% तक कम करने की क्षमता रखती है।

IIT दिल्ली व IIT कानपुर की Smog Tower Technology बड़े क्षेत्रों में प्रदूषण घटाने में मदद कर रही है। CSIR-NEERI का Wind Augmentation Purifying Unit (WAYU) सड़क किनारे प्रदूषण कम करने में उपयोगी है। IIT बॉम्बे की Zero-Dust Construction Technology कंस्ट्रक्शन डस्ट को 40–60% तक कम कर सकती है।

ड्रोन-आधारित स्प्रे सिस्टम, साइलेंट एंटी-स्मॉग गन, AI आधारित रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम, सोलर-इलेक्ट्रिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट, हाइड्रोजन बसें, इलेक्ट्रिक कारें, कार-पूलिंग ऐप्स, स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन यह सभी शहरों को 2047 तक प्रदूषण-मुक्त बनाने की दिशा में उपयोगी हैं।

कई देशों में ये तकनीकें बड़े पैमाने पर लागू की जा चुकी हैं—चीन ने 10,000+ एंटी-स्मॉग टावर लगाए हैं, लंदन ने Ultra Low Emission Zone (ULEZ) शुरू की, पेरिस ने Private Diesel Car Ban लागू किया, जापान ने 1990 से ही Waste-to-Energy मॉडल अपनाया, सिंगापुर ने Green Roof Policy से तापमान कम किया।

प्राकृतिक समाधानों में—पेड़-पौधों की विशाल मात्रा में रोपाई (Neem, Peepal, Banyan, Arjun, Jamun जैसे high-oxygen species), शहरों में शेष झील-तालाबों का संरक्षण, Rainwater Harvesting, छत पर बागवानी, Urban Forest जैसे Miyawaki Model—इन सबकी बड़ी भूमिका है। वैज्ञानिक प्रमाण बताते हैं कि 1 पेड़ प्रतिदिन 20–120 लीटर ऑक्सीजन छोड़ सकता है और 20–50 kg CO₂ अवशोषित कर सकता है।

दिल्ली में 2020 में बने 11 Miyawaki Forests ने स्थानीय AQI को 15–25% तक सुधार दिया। जापान का Urban Forest Model तापमान 2–3°C कम करता है। सिंगापुर की “Garden City” Vision ने यह दिखाया कि अगर शहर 30–40% Green Cover बनाएँ तो प्रदूषण 50% तक नियंत्रित हो सकता है।

अब सवाल आता है—क्या सरकारों ने बच्चों को बचपन से जागरूक किया? आज अनेक देश स्कूलों में Environmental Literacy Program चला रहे हैं—फिनलैंड, जापान, जर्मनी, सिंगापुर, कनाडा, और आस्ट्रेलिया—सभी में बच्चों को प्रदूषण, रीसाइक्लिंग, जल संरक्षण, शहरी पेड़, और मौसम विज्ञान पढ़ाया जाता है।

भारत में भी Paryavaran Shiksha, Lifestyle for Environment (LiFE), Swachh Bharat Children Brigade, Jal Prahari Clubs, और School Eco Clubs बनाए गए हैं, परंतु इनको और मजबूत करने की आवश्यकता है ताकि हर बच्चा 6 वर्ष की उम्र से प्रदूषण के खिलाफ योद्धा बन सके। कई राज्यों ने स्कूलों में Rain Gauge स्टेशन लगवा दिए हैं जहाँ बच्चे हवा, धूल, बारिश, तापमान को समझते हैं। दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के स्कूलों में Air Quality Lessons शामिल किए गए हैं।

भारत के शहरों ने भी प्रदूषण नियंत्रण के लिए बड़े कदम उठाए हैं। दिल्ली ने CNG क्रांति शुरू की, 2025 से 10-साल पुराने डीज़ल वाहनों पर रोक लगाई, स्मॉग टावर लगाए, ग्रीन वार रूम बनाया। मुंबई ने तटीय सड़क मॉनिटरिंग, हाइड्रोजन-बस पायलट, और झील सफाई अभियान शुरू किया।

बेंगलुरु ने झील पुनर्जीवन, साइकिल ट्रैक, इलेक्ट्रिक बसें, Rainwater Harvesting अनिवार्य किया। चेन्नई ने 2000 तालाब पुनर्जीवित करने की योजना बनाई। जयपुर, इंदौर, भोपाल, पटना, लखनऊ—सभी ने Air Quality Action Plans बनाए।

2047 को देखते हुए भारत को एक नया Vision चाहिए—शहर प्रदूषण शून्य की दिशा में पाँच स्तंभ:

1. Zero-Emission Mobility — हाइड्रोजन व इलेक्ट्रिक वाहन 75–80% तक बढ़ें।

2. Urban Forest Revolution — हर शहर में 1000+ Miyawaki जंगल।

3. Smart Pollution Sensors — हर 500 मीटर पर AI आधारित AQI मॉनिटर।

4. Green Building Code — 50% छतें ग्रीन रूफ और सोलर रूफ।

5. Water & Wetland Protection — हर शहर में 50–200 झीलें और वेटलैंड पुनर्जीवित हों

2047 की दिशा में IITs का प्रमुख विज़न है—AI आधारित Clean-Air Network, Hyper-Local Weather Sensors, Pollution-Free Mobility, Carbon-Capture ग्रीन वॉल्स, Zero-Dust Construction Robots, और घरों में लगने वाली Micro-Purification Systems। इन शोधों से आने वाले 20 वर्षों में भारत दुनिया को Urban Pollution Solutions देने वाला अग्रणी देश बन सकता है।