भारत में 45 करोड़ लीटर ईंधन की रोज़ाना खपत प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और हरित ऊर्जा की वैज्ञानिक आवश्यकता
भारत में 45 करोड़ लीटर ईंधन की रोज़ाना खपत प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और हरित ऊर्जा की वैज्ञानिक आवश्यकता

भारत में 45 करोड़ लीटर ईंधन की रोज़ाना खपत

प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और हरित ऊर्जा की वैज्ञानिक आवश्यकता

अजय सहाय

भारत में प्रतिदिन लगभग 10 करोड़ लीटर पेट्रोल और 35 करोड़ लीटर डीज़ल का उपयोग होता है, जो सालाना लगभग 45 अरब (45 बिलियन) लीटर पेट्रोलियम ईंधन खपत के बराबर है, और इससे IPCC के अनुसार प्रतिदिन लगभग 12–13 करोड़ किलोग्राम CO₂, सालाना लगभग 4.5–5.0 अरब टन CO₂e समतुल्य उत्सर्जन वातावरण में पहुँचता है, जो भारत की शहरी वायु गुणवत्ता, वैश्विक तापमान वृद्धि, ओज़ोन निर्माण, PM2.5-PM10 प्रदूषण, नाइट्रोजन-ऑक्साइड (NOx), कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) और ब्लैक-कार्बन उत्सर्जन को कई गुना बढ़ाता है ।

विशेष रूप से महानगर जैसे Delhi, Mumbai, Kolkata, तथा Chennai देश में उत्सर्जन-केन्द्र (Emission Hotspots) बन चुके हैं क्योंकि इन शहरों में वाहनों की घनता (Vehicle Density) भारत औसत की तुलना में 10–20 गुना अधिक है ।

उदाहरण के तौर पर दिल्ली में 1.4 करोड़ वाहन, मुंबई में 45–50 लाख, कोलकाता में लगभग 30 लाख और चेन्नई में लगभग 35 लाख वाहन रोज़ाना PM2.5 और NOx-SO₂ आधारित प्रदूषण को बढ़ाते हैं, जिससे CPCB के अनुसार सर्दियों में दिल्ली का PM2.5 स्तर 250–450 µg/m³ तक पहुँच जाता है जो WHO मानक (15 µg/m³) से लगभग 20–30 गुना अधिक है, वहीं मुंबई का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) औसतन 150–250, चेन्नई 120–200 और कोलकाता 170–260 के बीच दर्ज किया जाता है ।

भारत में वाहनों का कुल ईंधन उपभोग प्रतिदिन लगभग 45 करोड़ लीटर का अर्थ है कि प्रतिदिन लगभग 4–5 लाख टन CO₂ केवल सड़क परिवहन से वातावरण में छोड़ा जा रहा है, और पेट्रोल-डीज़ल के जलने से हर सेकंड लगभग 15–18 टन CO₂, 40–50 किलोग्राम NOx, तथा लगभग 2–3 किलोग्राम PM2.5 सीधे मानव स्वास्थ्य, जलवायु, पारिस्थितिकी, शहरी ताप द्वीप प्रभाव (Urban Heat Island) और कृषि उत्पादकता को प्रभावित कर रहे हैं।  

IPCC AR6 रिपोर्ट के अनुसार ब्लैक-कार्बन की वजह से हिमालयी ग्लेशियरों के पिघलने की गति में 20–25% तक वृद्धि हुई है—जो भारत के उत्तरी नदी-तंत्र (गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र) के जल-प्रवाह और करोड़ों लोगों की जल-सुरक्षा को प्रभावित कर रहा है।

महानगरों में ईंधन-आधारित उत्सर्जन का सीधा प्रभाव सार्वजनिक स्वास्थ्य पर भी भारी है—दिल्ली में हर साल लगभग 17,000–20,000 समयपूर्व मौतें वायु प्रदूषण के कारण होती हैं, मुंबई में लगभग 12,000, कोलकाता में 15,000, और चेन्नई में 10,000 मौतें रिपोर्ट की जाती हैं; इसके अलावा भारत में प्रतिवर्ष लगभग 14–18 लाख मौतें वायु प्रदूषण से होती हैं (Lancet Study), जिनमें वाहन-उत्सर्जन प्रमुख योगदानकर्ता हैं।

वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो पेट्रोल-डीज़ल के दहन से ऊर्जा का केवल 22–25% उपयोगी चलता है जबकि शेष 75% गर्मी, धुआँ, CO₂, NOx और हानिकारक कणों के रूप में नष्ट हो जाता है—इसलिए यह ऊर्जा का सबसे अक्षम और प्रदूषणकारी स्रोत है; यही कारण है कि भारत सहित दुनिया आज स्वच्छ ईंधन (Clean Fuels) की ओर बढ़ रही है।

भारत में आज भविष्य का सर्वोत्तम विकल्प कई स्रोतों का मिश्रण है—

(1) सौर ऊर्जा (Solar Energy): भारत दुनिया का 5th largest solar power producer है और 2024 तक 82 GW से अधिक सौर क्षमता स्थापित की जा चुकी है । प्रत्येक 1 KW सोलर पैनल रोज़ाना 4–5 यूनिट बिजली बनाता है और सालाना 1.5 टन CO₂ बचा सकता है।

(2) इलेक्ट्रिक वाहन (EV): एक EV प्रति किलोमीटर केवल 40–60 g CO₂ उत्सर्जित करता है जबकि पेट्रोल-डीज़ल वाहन 120–180 g CO₂/km छोड़ते हैं।  

साथ ही EV की ऊर्जा-दक्षता 85–90% है जो दहन इंजन से 4 गुना अधिक है; भारत में 2024-26 के दौरान EV बिक्री में 43% वार्षिक वृद्धि दर्ज हुई है।

(3) ग्रीन हाइड्रोजन: भारत ने National Green Hydrogen Mission के तहत 2030 तक 5 MTPA ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन का लक्ष्य रखा है; हाइड्रोजन-फ्यूल सेल वाहन 0% CO₂ उत्सर्जन करते हैं और केवल जल-वाष्प छोड़ते हैं।

(4) CNG और Bio-CNG: CNG पेट्रोल-डीजल की तुलना में 25–30% कम CO₂, 70–80% कम NOx, और 95% कम PM उत्सर्जित करता है; भारत में लगभग 6,000 Bio-CNG प्लांटों की क्षमता है और एक 5-टन/दैनिक Bio-CNG प्लांट सालाना 3,000 टन CO₂ बचाता है।

(5) Ethanol Blending (E20): सरकार 20% एथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य प्राप्त कर रही है जो पेट्रोल-उत्सर्जन को 15–18% कम करेगा और गन्ने, मक्का आधारित जैव-ईंधन को प्रोत्साहित करेगा।

(6) सौर-EV चार्जिंग स्टेशन और ग्रीन-कॉरिडोर: भारत में अब तक 12,000 से अधिक पब्लिक EV चार्जिंग स्टेशन सक्रिय हैं और 2026 तक 25,000 का लक्ष्य रखा गया है; सौर-चार्जिंग के साथ EV लगभग ज़ीरो-कार्बन परिवहन प्रदान करते हैं।

आज भारत के लिए सबसे उत्तम विकल्प एकल नहीं बल्कि “Hybrid Clean Energy Mix” है—अर्थात् शहरी परिवहन में EV + Solar, भारी माल परिवहन में Green Hydrogen Fuel Cell, ग्रामीण क्षेत्रों में Bio-CNG + Solar Mini-Grid, और शॉर्ट-डिस्टेंस ट्रैफिक में CNG + Electric 2W/3W.

वैज्ञानिक रिकॉर्ड बताते हैं कि यदि भारत पेट्रोल-डीज़ल खपत में केवल 20% कमी भी ला दे तो सालाना लगभग 50–60 मिलियन टन CO₂ कम उत्सर्जित होगा, महानगरों में PM2.5 25–35% तक कम होगा, शहरी तापमान 1–1.5°C कम होगा, और भारत का ऊर्जा-आयात बिल (जो प्रतिवर्ष लगभग 16–18 लाख करोड़ रुपये है) 3–4 लाख करोड़ रुपये तक कम हो सकता है—जो भारत के लिए आर्थिक और पर्यावरणीय दोनों दृष्टि से ऐतिहासिक परिवर्तन होगा।